फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Consultant fixed for Vatika Chowk to Panchgaon metro project

Gurugram News: वाटिका चौक से पंचगांव मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए सलाहकार तय किया

Tue, 25 Jul 2023 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Consultant fixed for Vatika Chowk to Panchgaon metro project
रेल इंडिया टेक्निकल इकोनॉमिकल सर्विस तैयार करेगा प्रोजेक्ट की डीपीआर
विज्ञापन



मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों को होगी सुविधा, एसोसिएशन ने स्वागत किया

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर के लोगों के लिए यातायात सुगमता के लिए एक और अच्छी खबर है। अब वाटिका चौक से पंचगांव मेट्रो रूट पर भी काम शुरू हो गया है। रेल इंडिया टेक्निकल इकोनॉमिकल सर्विस (आरआईटीईएस) को इसके लिए सलाहकार नियुक्त किया गया है। 30 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 900 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आरआईटीईएस इस प्रोजेक्ट की विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) तैयार करेगी।
इस प्रोजेक्ट के शुरू होने मानेसर की औद्योगिक ईकाइयों को भी लाभ होगा। आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरा हो, तभी इसका लाभ जनता को समय पर मिल सकेगा। हरियाणा मास रेपिड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर (एचएमआरटीसी) की निदेशक मंडल की बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि सलाहकार डीपीआर बनाने के साथ-साथ उसके क्रियान्वयन के लिए भी काम करेगा।
विज्ञापन




सलाहकार नियुक्त करना बहुत ही अच्छा कदम है। डीपीआर बनने के बाद जल्द ही धरातल पर काम शुरू होना चाहिए।- मनोज त्यागी, महासचिव, आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन



मानेसर तक आने में वर्करों को बहुत ही सुविधा हो जाएगी। अभी तक वर्करों को यहां तक आने में परेशानी होती है वह दूर होगी- अतुल कुमार, अध्यक्ष, आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन






रैपिड मेट्रो में एक साल में बढ़े 11 लाख यात्री

गुरुग्राम। पिछले वर्ष 2022 में एक अप्रैल से लेकर 30 जून तक 2238227 यात्रियों के मुकाबले इस वर्ष एक अप्रैल से लेकर 30 जून तक 3397221 यात्री गुरुग्राम की मेट्रो में सफर कर चुके हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा है कि यह मेट्रो के लिए अच्छा संकेत है। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की लोकप्रियता है। रैपिड मेट्रो लाइन पर 11 स्टेशन हैं। इनमें सिकंदरपुर, साउथ एक्सटेंशन फेज-2, फेज-टू मेट्रो स्टेशन,बेलवेडर टॉवर, सेक्टर-42-43, बैंक साइबर सिटी, मौलसिरी एवेन्यू, फेज-3, फेज-1, सेक्टर-53-54, सेक्टर-54 चौक और सेक्टर-55-56 शामिल हैं। यह शहर में दूसरा मेट्रो नेटवर्क है। इस ट्रेन में तीन कोच रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed