फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction of service road along Dwarka Expressway accelerates, 75% work completed

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड का निर्माण कार्य तेज, 75 फीसदी काम पूरा

Mon, 01 Jun 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Construction of service road along Dwarka Expressway accelerates, 75% work completed
कई स्थानों पर जमीन की कमी बनी चुनौती, सड़क के साथ स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम भी शुरू
विज्ञापन

नंबर गेम -99 करोड़ रुपये किए जा रहे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सड़क निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने के प्रयास में है। जिन हिस्सों में सड़क निर्माण पूरा हो चुका है, वहां स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सड़क का करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
दिल्ली बॉर्डर से एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) तक द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में आसपास के सेक्टरों का एक्सप्रेसवे से सीधा संपर्क नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सर्विस रोड बनने से स्थानीय यातायात को एक्सप्रेसवे के मुख्य मार्ग से अलग किया जा सकेगा और सेक्टरों के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। जीएमडीए द्वारा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर करीब 15-15 किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर लगभग 99 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जीएमडीए ने दिल्ली से एलन मॉल तक सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। हालांकि, बीच में कुछ जगहों पर जमीन नहीं होने से सड़क नहीं बनी है। इसके अलावा एलन माॅल से दिल्ली की ओर तेजी से काम चल रहा है। निर्माण कार्य को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सर्विस रोड बनने से सेक्टर-102, 103, 104, 105, 106, 109, 110, 111, 112 और 113 समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रही आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को भी बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। पहले कुछ लोगों ने एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ने के लिए अवैध रास्ते बना लिए थे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ऐसे सभी रास्तों को बंद कराकर एक्सप्रेसवे के किनारे ग्रिल लगवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन की कमी से आ रही बाधा
सर्विस रोड निर्माण में कुछ स्थानों पर भूमि उपलब्ध न होने के कारण काम प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जहां जमीन उपलब्ध है, वहां निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं, जिन स्थानों पर भूमि संबंधी बाधाएं हैं, वहां संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जीएमडीए अधिकारियों के मुताबिक चार से बसई पानी शोधन संयंत्र समेत पांच स्थानों पर भूमि संबंधी समस्या सामने आई है। कुछ हिस्सों में एक्सप्रेसवे की एलाइनमेंट मध्य भाग में नहीं होने के कारण सर्विस रोड के लिए निर्धारित भूमि का हिस्सा ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में आ गया है।

----
दिल्ली बॉर्डर से खेड़कीदौला तक सर्विस रोड का बड़ा हिस्सा तैयार हो चुका है। दूसरी ओर भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जहां सड़क का निर्माण पूरा हो गया है, वहां स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। -अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed