फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction of Bal Bhavan hangs in the balance

Gurugram News: अधर में लटका है बाल भवन का निर्माण

Sat, 12 Aug 2023 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 12 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Construction of Bal Bhavan hangs in the balance
16.26 करोड़ रुपये की लागत से ढाई एकड़ भूमि में बन रहा बाल भवन
विज्ञापन

उपायुक्त के दौरे के बाद भी निर्माण कार्य में नहीं आई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-4 में बाल भवन बनने में लगातार देरी हो रही है। गुरुग्राम नगर निगम की ओर से बनाया जा रहा यह बाल भवन वर्ष-2020 में ही तैयार होना था। कोरोना के कारण निर्माण कार्य रुक गया था। फिर वर्ष-2021 में इसको पूरा करना था, लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि बाल भवन कब तक बनकर तैयार होगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
बाल भवन लगभग ढाई एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। भवन के निर्माण पर लगभग 16.26 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया है। जिला बाल कल्याण विभाग के अधिकारी ठेकेदार से जानकारी लेते हैं, लेकिन ठेकेदार की ओर से स्पष्ट नहीं किया जा रहा कि निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा। बाल भवन नहीं होने के कारण जिला बाल कल्याण विभाग की कई योजनाएं शुरू नहीं हो पा रहीं। वहीं विभाग की ओर से खंड व जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं को स्कूलों में या सिविल लाइंस स्थित जोनहॉल में आयोजित कराया जाता है।
विज्ञापन

----
14 माह पहले उपायुक्त ने किया था दौरा
बाल भवन के निर्माण में देरी की सूचना मिलने पर 13 जून 2022 को गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने निर्माणाधीन बाल भवन का दौरा किया था। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों व ठेकेदार को बाल भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाने और अगस्त-2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त के दौरे को एक साल दो माह का समय बीत गया है, लेकिन बाल भवन का निर्माण कार्य अभी तक लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बाल भवन में मिलेंगी सुविधाएं
आधुनिक सुविधाओं से लैस बाल भवन में 400 लोगों के बैठने के लिए अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, तीन गतिविधि हॉल, नृत्य कक्ष, संगीत कक्ष, बच्चों के डे केयर सुविधा, कंप्यूटर रूम, सिलाई केंद्र, ब्यूटी केयर केंद्र, डिजिटल व सामान्य पुस्तकालय, ओपन एयर थियेटर तैयार किया जा रहा है। बाल भवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी।

----
वर्जन
बाल भवन के निर्माण को लेकर कई बार ठेकेदार से संपर्क किया गया है। बाल भवन का निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा, ठेकेदार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार करके उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। ठेकेदार से भी मिलकर कार्य संबंधित जानकारी ली जाएगी। - कमलेश शास्त्री, जिला बाल कल्याण अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed