{"_id":"609ebf388ebc3e8dbb659b48","slug":"construction-of-a-temporary-hospital-in-the-stadium-gurgaon-news-noi581854157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में तेजी से चल रहा अस्थायी अस्पताल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में तेजी से चल रहा अस्थायी अस्पताल का निर्माण
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मरीजों के लिए ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अस्थायी अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें करीब 100 से ज्यादा मजदूरों की टीम लगाई गई है। अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए यहां पर देर रात तक काम चल रहा है।
सेक्टर सुपरवाइजर राजीव शर्मा ने बताया कि अस्पताल का निर्माण अगले सप्ताह तक पूरा हो सकता है और उसके बाद उसमें मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो कि जिला प्रशासन व वेदांता ग्रुप के द्वारा संयुक्त रुप से ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस अस्पताल में मरीजों के लिए ऑक्सीजन व ऑक्सीजन कन्संट्रेटर समेत सभी तरह की सुविधाएं होंगी।
वाटर कूलिंग सिस्टम से मिलेगी गर्मी से निजात
गर्मी से बचाव के लिए अस्पताल में वाटर कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है। अस्पताल के बाहर कई वाटर कॉलिंग मशीनें लगाई गई हैं जिनके जरिये मरीजों को गर्मी से निजात मिलेगी। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बन रहे अस्पताल को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है। यही वजह है कि पिछले दिनों जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने खुद निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
80 बेड ऑक्सीजन व 20 बेड आईसीयू के होंगे
100 बेड के अस्पताल में 80 बेड ऑक्सीजन के रहेंगे जबकि 20 बेड आईसीयू के बनाए जाएंगे। मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। उपायुक्त ने जिला में कार्यरत अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि वे मुश्किल की इस घड़ी में जिला प्रशासन का सहयोग करें और मदद के लिए आगे आएं। जिला में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, इसलिए लोग परोपकार की भावना का परिचय दें और एक दूसरे की मदद करें।