फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress protests against inflation and NEET paper leak

Gurugram News: महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 24 May 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against inflation and NEET paper leak
घोड़ा गाड़ी पर बैठकर भाजपा सरकार को कोसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी एवं नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और आम आदमी की परेशानियों को प्रतीकात्मक रूप से सामने रखा। प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने की, जबकि आयोजन जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में हुआ।
ताऊ देवीलाल स्टेडियम द्वार से शुरू हुआ यह विरोध मार्च मिनी सचिवालय तक पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम हितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। पूरे मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की सबसे खास तस्वीर घोड़ा गाड़ी रही। कांग्रेस नेताओं ने घोड़ा गाड़ी पर बैठकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जिंदगी को पीछे धकेल दिया है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ जनता महंगाई से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में पंकज भारद्वाज, कुलराज कटारिया, संतोख सिंह, नीरज यादव, सतबीर पहलवान, सेलजा भाटिया, सुनीता वर्मा, सूबे सिंह यादव, राज कुमार यादव, राहुल जैलदार, संदीप यादव, भीम सोनी, नरबीर नेहरा, आशीष धनखड़, शिव बोकेन और विशेष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed