{"_id":"64f02ffbdc8e4166fc05b408","slug":"congress-mla-maman-khan-will-be-interrogated-today-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: कांग्रेस विधायक मामन खान से आज होगी पूछताछ, सवालों की लिस्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: कांग्रेस विधायक मामन खान से आज होगी पूछताछ, सवालों की लिस्ट तैयार
Thu, 31 Aug 2023 11:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:45 AM IST
सार
फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश कुमार एसआईटी के प्रमुख हैं और उनकी देखरेख में ही विधायक मामन खान से एसआईटी पूछताछ करेगी। वहीं, दूसरी ओर गृहमंत्री अनिल विज ने बड़ा दावा किया है कि 28, 29, 30 जुलाई को विधायक मामन खान जहां भी गए थे वहां हिंसा हुई।
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान इंजीनियर
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह हिंसा के मामले फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मामन खान से नूंह पुलिस आज पूछताछ करेगी। इससे पहले विधायक को 30 अगस्त को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते विधायक मामन खान अब 31 अगस्त को नगीना थाना में बुलाया गया है। जहां एसआईटी पूरे मामले में गहनता से पूछताछ करेगी।
फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश कुमार एसआईटी के प्रमुख हैं और उनकी देखरेख में ही विधायक मामन खान से एसआईटी पूछताछ करेगी। वहीं, दूसरी ओर गृहमंत्री अनिल विज ने बड़ा दावा किया है कि 28, 29, 30 जुलाई को विधायक मामन खान जहां भी गए थे वहां हिंसा हुई। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी विधायक द्वारा पोस्ट किया गया। फिलहाल एसआईटी हिंसा में विधायक की क्या संलिप्तता रही है इसको लेकर गंभीरता से पूछताछ की जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस द्वारा पकड़े गए कई आरोपियों में मामन खान इंजीनियर के नजदीक बताए जा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस इस मामले के तहत तक जाने के लिए विधायक को पूछताछ के लिए बुला रही है। इतना ही नहीं गृहमंत्री अनिल विज के बयान के बाद मामन खान की मुश्किल और बढ़ गई है। सरकार का आरोप है इस दंगे में कांग्रेसी शामिल है।