फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress MLA Maman Khan will be interrogated today

Nuh Violence: कांग्रेस विधायक मामन खान से आज होगी पूछताछ, सवालों की लिस्ट तैयार

Thu, 31 Aug 2023 11:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 31 Aug 2023 11:45 AM IST
सार

फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश कुमार एसआईटी के प्रमुख हैं और उनकी देखरेख में ही विधायक मामन खान से एसआईटी पूछताछ करेगी। वहीं, दूसरी ओर गृहमंत्री अनिल विज ने बड़ा दावा किया है कि 28, 29, 30 जुलाई को विधायक मामन खान जहां भी गए थे वहां हिंसा हुई।

विज्ञापन
Congress MLA Maman Khan will be interrogated today
फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान इंजीनियर - फोटो : फेसबुक

विस्तार

नूंह हिंसा के मामले फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मामन खान से नूंह पुलिस आज पूछताछ करेगी। इससे पहले विधायक को 30 अगस्त को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते विधायक मामन खान अब 31 अगस्त को नगीना थाना में बुलाया गया है। जहां एसआईटी पूरे मामले में गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश कुमार एसआईटी के प्रमुख हैं और उनकी देखरेख में ही विधायक मामन खान से एसआईटी पूछताछ करेगी। वहीं, दूसरी ओर गृहमंत्री अनिल विज ने बड़ा दावा किया है कि 28, 29, 30 जुलाई को विधायक मामन खान जहां भी गए थे वहां हिंसा हुई। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी विधायक द्वारा पोस्ट किया गया। फिलहाल एसआईटी हिंसा में विधायक की क्या संलिप्तता रही है इसको लेकर गंभीरता से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस द्वारा पकड़े गए कई आरोपियों में मामन खान इंजीनियर के नजदीक बताए जा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस इस मामले के तहत तक जाने के लिए विधायक को पूछताछ के लिए बुला रही है। इतना ही नहीं गृहमंत्री अनिल विज के बयान के बाद मामन खान की मुश्किल और बढ़ गई है। सरकार का आरोप है इस दंगे में कांग्रेसी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed