फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress attacks Municipal Corporation office, shows filth by dumping garbage

Gurugram News: नगर निगम कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कचरा डालकर दिखाई गंदगी

Tue, 19 Aug 2025 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congress attacks Municipal Corporation office, shows filth by dumping garbage
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। कचरे से फैल रही सड़न और बारिश में जलभराव के मुद्दे पर कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय पर हल्ला बोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में गंदगी दिखाने के लिए नगर निगम आयुक्त की गाड़ी के सामने कचरा डाल दिया। लंबे समय बाद सड़क पर उतरी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और 15 दिन का समय सफाई के लिए दिया है।

कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को जिले की बदहाली के विरोध में नगर निगम कार्यालय पर जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष पंकज डावर व ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रविंद्र कुमार को ज्ञापन देकर 15 दिन में गुरुग्राम की सफाई का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि गुरुग्राम की बदहाली पर सरकार और प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। प्रशासन की नाकामी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। इस अवसर पर सुनीता सहरावत, पर्ल चौधरी, अमित यादव, सूबे सिंह यादव, संतोख सिंह, प्रदीप जैलदार, सतबीर पहलवान, पूजा शर्मा, निर्मल यादव, सुनीता वर्मा, सीमा पाहुजा, नीरज यादव, सीमा हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed