फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Confirmation of infection in 65 new patients, 72 infected healthy

65 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, 72 संक्रमित स्वस्थ

Sun, 14 Mar 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Confirmation of infection in 65 new patients, 72 infected healthy
गुरुग्राम। मार्च की शुरुआत के साथ ही रविवार का दिन कोरोना के लिहाज से थोड़ा राहत भरा रहा। रविवार को माह में दूसरी बार जिले में एक दिन में आने वाले कोरोना के नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रही। रविवार को जिले में 65 नए मरीज आए तो 72 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। एक दिन पहले जहां जिले में कोरोना के 578 सक्रिय मरीज थे, वहीं रविवार को यह संख्या कम होकर 571 पर आ गई। हालांकि, कुल मरीजों की बात करें तो हालात अब भी ज्यादा बेहतर नहीं हैं। तीन सप्ताह पहले तक जिले में महज 246 सक्रिय मरीज थे जब कि अब यह आंकड़ा बढ़कर 571 हो चुका है। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 59835 पर पहुंच चुका है, जिसमें से 58905 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 359 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़े मरीज
सक्रिय मरीजों की संख्या भले ही कम हुई हो लेकिन अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। अब जिले में सक्रिय 571 मरीजों में से 520 होम आइसोलेट हैं जबकि 51 संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें से 49 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि एक-एक मरीज कोविड अस्पताल व कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। शनिवार तक महज 45 संक्रमित ही अस्पतालों में उपचाराधीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई जांच की संख्या
रविवार को 2813 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 2702 की आरटी-पीसीआर व 111 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 8 लाख 66610 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 59835 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed