फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Confirmation of dengue in patients suffering from high fever and body pain

Gurugram News: तेज बुखार और बदन दर्द से पीड़ित मरीजों में हो रही डेंगू की पुष्टि

Sat, 12 Aug 2023 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of dengue in patients suffering from high fever and body pain
रोजाना 150 लोग पहुंच रहे जांच के लिए, शुक्रवार को चार नए डेंगू मरीज मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। तेज बुखार, बदन दर्द और शरीर में दाने से पीड़ित ज्यादातर मामलों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल में ऐसे लक्षणों के साथ शुक्रवार को चार नए मरीज भर्ती किए गए।
जिला अस्पताल में औसतन ऐसे 150 मामले हर दिन जांच के लिए पहुंच रहे हैं इसमें से सौ मामलों की डेंगू जांच के लिए सैंपल एक दिन में लिए जा रहे हैं। जांच नमूनों में से चार से पांच मामलों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। ज्यादातर डेंगू पीड़ित युवा हैं। शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में 104 बुखार पीड़ितों ने डेंगू की जांच के लिए सैंपल दिया। सैंपल जमा करने वाले लैब कर्मचारी ने बताया कि एक दिन में औसतन 150 लोग जांच के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि सैंपल जमा करने का समय सुबह आठ से 11 बजे तक है। ऐसे में देरी से सैंपल देने वाले मरीजों को अगले दिन बुलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 34 डेंगू मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें से चार मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

--
बारिश के बाद बेसमेंट में नहीं भरा पानी

देर रात हुई बारिश के बाद नागरिक अस्पताल के बेसमेंट में हलचल मच गई। बेसमेंट में पानी भरने की समस्या देख मरीज परेशान हो गए। गनीमत रही कि पिछली बारिश के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सबक लेते हुए चार मोटर लगा दी। इस बार तय समय से ही मोटर चला दी गई और बेसमेंट में पानी नहीं भरा। ऐसे में मरीज और अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बेहतर है कि लोग बरसात के दिनों में पूरी बाजू के कपड़े पहनें और आस पास पानी जमा न होने दें। बुखार की शिकायत पर डेंगू जांच कराएं। - डॉ. जयप्रकाश, नोडल, डेंगू मलेरिया रोकथाम विभाग

--
अस्पताल के बेसमेंट में पानी भरने की शिकायत रहती थी। पदभार संभालते ही चार नई मोटर बेसमेंट में लगवाई गई। अब बारिश के बाद भी पानी नहीं भरा। इससे मरीजों को भी राहत रही।
-डॉ. जयमाला, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed