फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Comprehensive vaccination campaign will run in the district on monday

जिले में सोमवार को चलेगा व्यापक टीकाकरण अभियान

Sun, 14 Mar 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Comprehensive vaccination campaign will run in the district on monday
गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण के लिए पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी आज व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में 10 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है जबकि पूरे प्रदेश में 1 लाख लोगों में टीकाकरण किए जाने की तैयारियां की गई हैं। खास बात यह है कि सोमवार को बुजुर्ग बिना पूर्व पंजीकरण के भी शासकीय केंद्रों पर जाकर कोरोना की टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

हालांकि, इस दौरान बुजुर्गों को अपना कोई एक पहचान पत्र अनिवार्य रूप से ले जाना होगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुजुर्गों को उनका पहचान पत्र देखकर टीका लगा दिया जाएगा। बाद में स्वास्थ्य विभाग अपने रिकार्ड में लाभार्थी का नाम दर्ज कर लेगा। जिले में सोमवार को 105 केंद्रों पर 10 हजार लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 52 निजी अस्पताल व 37 स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण केंद्र शामिल होंगे। इसमें कई जगह तो टीकाकरण केंद्रों पर लाभार्थियों की ज्यादा तादात को देखते हुए दो या तीन केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को सीघ्रता से टीका लगाया जा सके।
विज्ञापन

आज से 24 घंटे टीकाककरण की सुविधा
खास बात यह है कि सोमवार से ही जिले में 24 घंटे टीकाकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके लिए जिले में 6 अस्पतालों को अनुमति प्रदान की गई है, जिनमें सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल, मेदांता अस्पताल, आर्टेमिस, फोर्टिस, मैक्स व पारस अस्पताल शामिल हैं। मालूम हो कि जिले में में अभी तक 1 लाख 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें करीब 30 हजार लोग ऐसे हैं जिन्हें टीके की दूसरी डोज भी लगाई जा सकी है। वहीं जिले में अब तक लगभग 36 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को भी टीका लगाया जा चुका है। शासकीय केंद्रों पर निशुल्क टीका लगाया जा रहा है जबकि निजी अस्पतालों में 250 रुपये फीस चुकाकर लोग टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed