{"_id":"69fa3f9c7fefae61ce0ec794","slug":"complaints-received-from-the-general-public-will-be-resolved-within-24-hours-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86987-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आमजन से मिली शिकायतों का 24 घंटे में होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आमजन से मिली शिकायतों का 24 घंटे में होगा समाधान
विज्ञापन
निगम ने बनाई क्विक रिस्पॉन्स टीम
वार्ड वाइज टीमें करेंगी काम, रोजाना देनी होगी एटीआर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर ने आमजन की सहूलियत को देखते हुए सभी वार्डों के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया है। क्षेत्रवासियों से मिलीं शिकायतों का 24 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वार्डों के एसडीओ को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जेई और सुपरवाइजर को टीम में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने आदेशों में कहा है कि यह टीम तुरंत प्रभाव से अपने-अपने क्षेत्र में शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करे। निगम को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटान के लिए टीम जिम्मेदार होगी। रोजाना होने वाले सामान की एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रतिदिन संयुक्त आयुक्त कार्यालय में जमा करवानी होगी। किसी भी काम में देरी, लापरवाही या नियमों का पालन न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
वार्ड-1,2,3,4 में एसडीओ शशिकांत, जेई साहिल सांगवान, अजय गोरसी और विकास कुमार, सुपरवाइजर गौरव यादव की टीम माॅनिटरिंग करेगी। वार्ड-5,6,7 में एसडीओ विकास शर्मा, जेई हितेश यादव, कृष्ण कुमार और सुपरवाइजर प्रशांत और खलील अहमद को नियुक्त किया गया है। वार्ड-8,9,10,11,12,13,14 में एसडीओ अमन राठी, जेई पुनीत कुमार, प्रदीप, अनदीप, अजय कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। वार्ड-15,16,19,20 में एसडीओ अनिल मलिक, जेई दिपेश, हितेश यादव, पवन कुमार, और अमन को सुपरवाइजर बनाया गया है। वार्ड-17 और 18 में एसडीओ विकास शर्मा टीम के अध्यक्ष बनाया गया है, जेई हितेश यादव और सुपरवाइजर अमन को टीम का सदस्य नियुक्त किया गया है।