फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Company goons beat up elderly, policemen commit indecency

कंपनी के गुंडों ने बुजुर्ग को पीटा, पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता

Sat, 08 May 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Company goons beat up elderly, policemen commit indecency
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव धुनैला में एक बुजुर्ग व उसके परिवार को हाउसिंग कंपनी के गुंडों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को थाने में जमीन के विवाद के समझौते के लिए बुलाए गए बुजुर्ग के साथ पुलिसकर्मियों ने भी अभद्रता की। इसके बाद इसी दिन शाम को कंपनी के गुंडों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस मामले में केस दर्ज होने के बाद भी शनिवार को थाना पुलिस ने बुजुर्ग की जमीन पर बंधी भैंसों को खोलकर भगा दिया। बुजुुर्ग के पोते को जमीन खाली करने के लिए धमकाया।
विज्ञापन

धुनैला गांव के देवेंद्र ने बताया कि उसके दादा मीर सिंह की गांव के बाहर जमीन है, इस जमीन पर आरओएफ इन्फ्राटेक हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अपना फर्जी दावा करती है, इसी को लेकर दादा के साथ कंपनी का मुकदमा चल रहा है। विगत बृहस्पतिवार को कंपनी के कुछ गुंडों ने जमीन पर आकर दादा की झोंपड़ी को जेसीबी से तोड़ दिया व सारा सामान बाहर निकालकर फेंक दिया। जब इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने दादा को उसी दिन शाम छह बजे थाने में समझौते के लिए बुला लिया।
विज्ञापन

वहां कंपनी के गुंडे पहले से ही मौजूद थे। जब दादा ने उनकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने दादा को ही धमकाते हुए कहा कि ज्यादा बोलोगे तो अंदर डाल देंगे। पुलिस के इस रुख को देख गुंडों के हौसले बढ़ गए। जैसे ही दादा अपनी जमीन पर दोबारा आए तो गुंडों ने दादा को लाठी डंडों से पीटा, उनकी आवाज सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो गुंडे वहां से भाग गए। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग की चोटें देख पुलिस ने इस मामले में कंपनी के गुंडों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भैंसें खोलकर भगाईं
बुजुर्ग मीर सिंह के पोते देवेंद्र ने बताय कि कंपनी के गुंडों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी शनिवार को जमीन पर बंधी दादा की भैंसों को जीप में आए पुलिस कर्मियों ने खोलकर भगा दिया। जमीन को जल्द से जल्द खाली करने के लिए धमकाया। देवेंद्र का कहना है कि थाना पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है, दादा अस्पताल में भर्ती हैं, वह अब इस मामले में उच्च पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed