फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Commuters troubled by waterlogging at Shah Chokha's Otha turn.

Gurugram News: शाह चोखा के ओथा मोड़ पर जलभराव से राहगीर परेशान

Thu, 23 Jul 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Commuters troubled by waterlogging at Shah Chokha's Otha turn.
रोड़ पर भरा पानी
फोटो कैप्शन:- रोड़ पर भरा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। पिनगवां–पुन्हाना मार्ग पर गांव शाह चोखा के ओथा मोड़ पर बारिश के बाद जलभराव होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
ग्रामीण वकील भोला, मोमिन, रफीक, मुस्तफा सहित अन्य लोगों ने बताया कि हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को मजबूरन पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। उनका कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कर सड़क को जलभराव से मुक्त कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की ओर से पहले भी सड़क पर पानी छोड़ने वालों का कनेक्शन बंद कराया गया था और संबंधित लोगों को नोटिस भी दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द ही नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरशद खान, कनिष्ठ अभियंता (पीडब्ल्यूडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed