फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Committee will guide students regarding open counseling

खुली काउंसलिंग को लेकर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगी कमेटी

Sun, 26 Sep 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Committee will guide students regarding open counseling
गुरुग्राम। स्नातक के प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया के तहत दूसरी मेरिट सूची में गत रात्रि तक छात्रों को फीस जमा कराने की समय सीमा पूरी हो चुकी है। अब बची हुई सीटों पर 28 सितंबर को उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा, ताकि छात्र अपने आवेदन फार्म को संपादित (एडिट) करके खुली काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। ओपन काउंसलिंग के तहत महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न विषयों में बची सीटों पर मेरिट सूची जारी होगी। ओपन काउंसलिंग को लेकर छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए कमेटी बनाई हैं और विषयों के अनुसार कमरों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में गुरुग्राम विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में दूसरी मेरिट सूची के उपरांत 75 से 80 फीसदी सीटों पर छात्रों ने फीस जमा कराकर दाखिले लिए हैं। वहीं, अब 28 सितंबर को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा, ताकि छात्र अपने आवेदन में बदलाव करके खुली काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकें। इसके उपरांत महाविद्यालयों द्वारा अपने-अपने स्तर पर आयोजित की जाएगी। शहर के सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी संजय कत्याल ने बताया कि उनके महाविद्यालय में 29 सितंबर को छात्रों को उपस्थित होकर हाजिरी देनी होगी एवं खुली काउंसलिंग शुरू होगी। सभी संकायों में बची सीटों पर दाखिला होने पर ही काउंसलिंग बंद होगी।
विज्ञापन

खुली काउंसलिंग के लिए सोमवार से महाविद्यालय में तैयारी की जाएगी, ताकि मंगलवार को दाखिला पोर्टल खुलने पर छात्राओं को विषयवार अपने आवेदन फार्म में बदलाव करने के बारे में जानकारी मिल सके। महाविद्यालय के विषयों के अनुसार अलग-अलग कमरों में कमेटी के सदस्य बैठेंगे और छात्राओं को सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा.आरके गर्ग, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed