फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CNG pump likely to be closed today if supply is not made as per demand

Gurugram CNG Crisis: सीएनजी वाहनों से जुड़ी बड़ी खबर, गुरुग्राम में पंप बंद होने के आसार, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 21 Jul 2022 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Jul 2022 12:11 PM IST
सार

गुरुग्राम जिले में मांग अनुसार आपूर्ति नहीं हुई तो आज सीएनजी पंप के बंद होने के आसार हैं। एचजीसी के सीईओ राहुल चोपड़ा ने बताया अभी तक गेल की ओर से गैस की मांग के अनुसार सामान्य आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
CNG pump likely to be closed today if supply is not made as per demand
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गुरुग्राम जिले में फिर से सीएनजी का संकट गहरा सकता है। हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के मुताबिक सीएनजी गैस खत्म होने के कगार पर है, अगर आपूर्ति मांग के अनुसार नहीं हुई तो बृहस्पतिवार शाम तक पंप बंद किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


स्वदेशी सीएनजी के दूसरे विकल्प के तौर पर विदेश से आयातित आरएलएनजी के रेट बहुत अधिक होने के कारण इससे मांग की भरपाई नहीं हो सकती। वर्तमान में घरेलू सीएनजी का रेट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए लगभग 45 रुपये प्रति किलो जबकि आरएलएनजी का रेट 122 रुपये प्रति किलो के करीब है। 
विज्ञापन


एचजीसी के सीईओ राहुल चोपड़ा ने बताया अभी तक गेल की ओर से गैस की मांग के अनुसार सामान्य आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी बात करने पर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इस संबंध में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन अभी तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के कमर्शियल डायरेक्टर पवन कुमार के अनुसार उनके 15 पंपों पर गैस की सामान्य उपलब्धता है । किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है, बीते दो-तीन दिनों में उन्होंने एक लाख किलो से अधिक रोजाना आपूर्ति की है। फरीदाबाद में कंपनी के पंपों के संचालन को लेकर उन्होंने कहा कि वहां पर भारत सरकार की अनुमति मिल गई है । हरियाणा सरकार से कुछ अनुमति का इंतजार है । उसके बाद कंपनी फरीदाबाद में आपूर्ति शुरू कर देगी। गौर हो गुरुग्राम में मांग और आपूर्ति में भारी अंतर के कारण पिछले 8 दिनों से सीएनजी की किल्लत बनी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed