{"_id":"62d8e7d02a1d9b33aa54cc36","slug":"cng-pump-likely-to-be-closed-today-if-supply-is-not-made-as-per-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram CNG Crisis: सीएनजी वाहनों से जुड़ी बड़ी खबर, गुरुग्राम में पंप बंद होने के आसार, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram CNG Crisis: सीएनजी वाहनों से जुड़ी बड़ी खबर, गुरुग्राम में पंप बंद होने के आसार, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 21 Jul 2022 12:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:11 PM IST
सार
गुरुग्राम जिले में मांग अनुसार आपूर्ति नहीं हुई तो आज सीएनजी पंप के बंद होने के आसार हैं। एचजीसी के सीईओ राहुल चोपड़ा ने बताया अभी तक गेल की ओर से गैस की मांग के अनुसार सामान्य आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम जिले में फिर से सीएनजी का संकट गहरा सकता है। हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के मुताबिक सीएनजी गैस खत्म होने के कगार पर है, अगर आपूर्ति मांग के अनुसार नहीं हुई तो बृहस्पतिवार शाम तक पंप बंद किए जा सकते हैं।
स्वदेशी सीएनजी के दूसरे विकल्प के तौर पर विदेश से आयातित आरएलएनजी के रेट बहुत अधिक होने के कारण इससे मांग की भरपाई नहीं हो सकती। वर्तमान में घरेलू सीएनजी का रेट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए लगभग 45 रुपये प्रति किलो जबकि आरएलएनजी का रेट 122 रुपये प्रति किलो के करीब है।
एचजीसी के सीईओ राहुल चोपड़ा ने बताया अभी तक गेल की ओर से गैस की मांग के अनुसार सामान्य आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी बात करने पर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इस संबंध में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन अभी तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
इधर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के कमर्शियल डायरेक्टर पवन कुमार के अनुसार उनके 15 पंपों पर गैस की सामान्य उपलब्धता है । किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है, बीते दो-तीन दिनों में उन्होंने एक लाख किलो से अधिक रोजाना आपूर्ति की है। फरीदाबाद में कंपनी के पंपों के संचालन को लेकर उन्होंने कहा कि वहां पर भारत सरकार की अनुमति मिल गई है । हरियाणा सरकार से कुछ अनुमति का इंतजार है । उसके बाद कंपनी फरीदाबाद में आपूर्ति शुरू कर देगी। गौर हो गुरुग्राम में मांग और आपूर्ति में भारी अंतर के कारण पिछले 8 दिनों से सीएनजी की किल्लत बनी हुई है।