फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cm will inogarete covid care centrew

मुख्यमंत्री आज और कल तीन कोविड केयर सेंटरों का करेंगे उद्घाटन

Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
cm will inogarete covid care centrew
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार और सोमवार को गुरुग्राम में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए तीन अस्थायी कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन करेंगे। इन तीन सेंटरों के शुरू होने से गुरुग्राम में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 500 अतिरिक्त बेड उपलब्ध होंगे। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री इन दो दिनों के दौरान ताऊ देवी लाल स्टेडियम के अलावा सेक्टर-67 और राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 14 में बनाए गए 3 अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वेदांता ग्रुप के सहयोग से 100 बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार किया गया है। आवश्यक चिकित्सा उपकरण वेदांता ग्रुप ने मुहैया करवाए हैं, जबकि मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सक ‘डॉक्टर्स फॉर यू’ नामक एनजीओ दे रही है। सिविल सर्जन कार्यालय से भी चिकित्सक मौजूद रहेंगे। 300 बेड का कोविड केयर सेंटर सेक्टर-67 में एम3एम, सीआईआई, भारतीय वायु सेना तथा डॉक्टर्स फॉर यू नामक एनजीओ के संयुक्त प्रयासों से तैयार किया गया है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेशन सहयोग एम3एम, सीआईआई और भारतीय वायु सेना दे रही है जबकि चिकित्सक डॉक्टर्स फॉर यू एनजीओ उपलब्ध करवाएगी। इन दोनों सुविधाओं की शुरुआत मुख्यमंत्री रविवार 16 मई को करेंगे।
विज्ञापन

17 मई को सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित राजकीय महाविद्यालय में हीरो ग्रुप के सहयोग से तैयार किए गए 100 बेड के अस्थायी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। यहां डॉक्टर्स फॉर यू नामक एनजीओ के सहयोग से दवा और डॉक्टर भी हीरो ग्रुप उपलब्ध करवाएगा। गुरुजल सोसाइटी और सिविल डिफेंस के वॉलंटियर भी इन सेंटरों के संचालन में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed