फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM inaugurated three indoor gyms through video conferencing

Gurugram News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीएम ने किया तीन इंडोर जिम का उद्घाटन

Mon, 13 Jan 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated three indoor gyms through video conferencing
सीएम ने प्रदेश के युवाओं को दी 250 जिम की सौगात, नूंह को मिली तीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। राष्ट्रीय युवा उत्सव के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश में 250 इंडोर जिमों का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। इसमें नूंह को भी तीन इंडोर जिमों की सौगात मिली है। जिले के फिरोजपुर झिरका के गांव कामेड़ा, तावडू के अंतर्गत झामुवास और कोटा खंडेवला के खेल मैदान में इन जिम को बनाया गया है। तीनों में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का सामान लाया गया है।
पंचायत विभाग के कार्यकारी अधिकारी योगेस शर्मा ने बताया कि रविवार को राष्ट्रीय युवा उत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के युवाओं के लिए 250 इंडोर जिमों की सौगात दी है। इनमें नूंह के भी तीन जिम शामिल हैं। उन्होंने बताया वर्चुअल तरीके से किए गए उद्घाटन में जिले में पंचायत प्रतिनिधी शामिल हुए। तावड़ू के झामुवास में सरपंच राम अवतार, कोटा खंडेवला में ब्लॉक समिति चेयरमैन हसन मोहम्मद और फिरोजपुर झिरका के गांव कामेंडा में जिला प्रमुख जान मोहम्मद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी में 17 तरह की मशीनें और सामान लाया गया है। जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये से अधिक है। इधर पहले से ही खेल स्टेडियम बने हुए थे। इनमें सुविधाओं का अभाव था लेकिन सरकार ने इन्हें सुधारने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

वर्चुअल रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेशवासियों से कहा कि आज राष्ट्रीय युवा उत्सव है। यह दिन हमारी भारतीय संस्कृति की दुनिया भर में परचम फहराने वाले महान संत स्वामी विवेकानंद को नमन कर उन्हें याद करने और उनका अनुसरण करने का है। इस मौके पर पंचायत उपमंडल अभियंता राकेश चौधरी, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष नरेश यादव, पंचायत सचिव खुर्शीद अहमद सहित पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed