फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cm flying checked RTA office

सीएम फ्लाइंग ने आरटीए कार्यालय पर छापा मारा

Mon, 30 Dec 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
cm flying checked RTA office
सीएम फ्लाइंग ने आरटीए कार्यालय पर छापा मारा
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम स्थित आरटीए कार्यालय में सोमवार को सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। इस दौरान कार्यालय में मात्र आधा दर्जन कर्मचारी ही मौके पर मौजूद मिले जबकि ज्यादातर कर्मचारी गैरहाजिर मिले। वहीं फ्लाइंग ने कई फाइलों को खंगाला और कुछ फाइलें अपने साथ लेकर गए।

इसी माह कार्यालय में कार्यरत पांच अधिकारी एवं कर्मचारी निलंबित हुए थे जबकि इस माह के दौरान ही परिवहन मंत्री ने अवैध तौर पर बसें चलने पर छापा मारा था। सीएम फ्लाइंग ने सोमवार को राज्य के सभी जिलों के साथ-साथ गुरुग्राम जिले के आरटीए कार्यालय में भी छापा मारा। फ्लाइंग सुबह कार्यालय खुलने के समय नौ बजे ही पहुंच गई थी। इस दौरान कार्यालय में 45 अधिकारियों एवं कर्मचारियों में से मात्र आधा दर्जन अधिकारी एवं कर्मचारी ही मौजूद थे। फ्लाइंग ने बाद में आने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों का समय रजिस्टर में दर्ज करना शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार देर से आने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है। ऐसे कर्मचारियों एवं अधिकारियों का तबादला होने के अलावा विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। उधर सीएम फ्लाइंग में शामिल डीएसपी जितेंद्र गहलावत के समक्ष देर से आने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी देरी के संबंध में विभिन्न दलीलें देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed