{"_id":"64a9ab49777265243a0e1cb4","slug":"closed-for-three-months-now-again-started-charging-parking-fee-complained-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9186-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन महीने बंद, अब फिर से पार्किंग शुल्क वसूलना शुरू, शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन महीने बंद, अब फिर से पार्किंग शुल्क वसूलना शुरू, शिकायत की
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना रोड पर सेक्टर-68 स्थित एक मॉल में तीन महीने तक बंद रही पार्किंग शुल्क को अब फिर से वसूल करना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से यह शुल्क वसूल किया जा रहा है।
यह शुल्क अवैध है या वैध है, इसकी जांच करने की मांग नगर निगम के आयुक्त से की गई है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले को मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी पहुंचाया गया है। शिकायत के साथ पार्किंग की रसीद को भी भेजा गया है। इस रसीद में 15 मिनट के लिए फ्री पार्किंग की बात कही है। पार्किंग के रखरखाव का शुल्क 50 रुपये दिखाया गया है।
कुछ लोगों ने इस शिकायत पर टिप्पणी की है कि यह तो मॉल है, कुछ प्रशासनिक कार्यालयों में ऐसा ही हाल है । वहां पर कोई नियम नहीं, कोई व्यवस्था नहीं है। मनमाना शुल्क वसूल किया जाता है। कुछ लोगों ने कहा है कि पार्किंग में कम से कम चार घंटे तक तो निशुल्क सेवा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
-- --
(ब्यूरो)
-- -
दीपक शर्मा