फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleanliness drive was also conducted on the second day

Gurugram News: दूसरे दिन भी चलाया गया सफाई अभियान

Tue, 29 Jul 2025 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive was also conducted on the second day
गुरुग्राम। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम की ओर से चलाए जा रहे सघन स्वच्छता अभियान का दूसरा दिन भी पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संपन्न हुआ। नगर निगम की स्वच्छता टीमों ने मुख्य सड़कों गलियों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रीन बेल्ट, सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट्स व गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स से कचरा एकत्रित कर बंधवाड़ी स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट तक पहुंचाया। इस दौरान बरसात की बाधा के बावजूद भी नगर निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने में भी जुटी रहीं। टीमों ने यह सुनिश्चित किया कि बारिश के कारण कहीं जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हो। सघन स्वच्छता अभियान की निगरानी के लिए अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव व सभी संयुक्त आयुक्तों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे अभियान की प्रभावशीलता और अधिक बढ़ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed