फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleaning of drain will provide relief from waterlogging on Golf Course Road.

Gurugram News: नाले की सफाई से गोल्फ कोर्स रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत

Sat, 07 Feb 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drain will provide relief from waterlogging on Golf Course Road.
चक्करपुर नाले की सफाई पर 36.84 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण शहर के बरसाती नालों की सफाई कराने में जुट गया है। इसी के तहत डीएलएफ फेज 1 से पारस हॉस्पिटल सेक्टर 43 तक चक्करपुर बरसाती नाले की मैकेनिकल और मैनुअल तरीके से गाद निकालने की तैयारी है।

3150 मीटर लंबे नाले की डीसिल्टिंग पर करीब 36.84 लाख रुपये खर्च होंगे। इस नाले के साफ होने से गोल्फ कोर्स रोड पर जलभराव रोकने में मदद मिलेगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि चक्करपुर नाला डीएलएफ एरिया का एक प्रमुख नाला है। बरसाती नाले की सफाई का टेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्य अलॉट होने के बाद ठेकेदार को तीन माह में काम पूरा करना होगा। अधिकारी ने बताया कि यह नाला चक्कर गांव से वजीराबाद तक जाता है। करीब 3150 मीटर लंबे नाले की डीसिल्टिंग कराई जानी है। उन्होंने बताया कि बारिश से पहले नालों की सफाई कराने पर जोर है। इससे गोल्फ कोर्स रोड के साथ सुशांत लोक समेत अन्य क्षेत्र में जलभराव को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed