{"_id":"6453fef3b57a2c51220af0e4","slug":"class-12-student-jumps-to-death-from-roof-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4615-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 12वीं के छात्र ने छत से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 12वीं के छात्र ने छत से कूदकर दी जान
विज्ञापन
नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस मोबाइल खंगालने में जुटी
रात साढ़े तीन बजे कमरे से निकल कर गया छत पर, कैमरे में कैद हुई तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर- 50 थाना क्षेत्र के सेक्टर 46 की ग्रीनवुड सिटी में बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े तीन बजे 12वीं कक्षा के छात्र ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बारे में परिजनों को तब पता चला जब एक युवक सुबह गाड़ी साफ करने आया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार गांव दरबारीपुर का एक व्यक्ति अपने परिवार सहित सेक्टर 46 ग्रीनवुड सिटी में अपने चार मंजिला मकान के पहले तल पर रहता है। परिवार में से 17 वर्षीय 12वीं का छात्र अपने कमरे में पढ़ रहा था। सुबह करीब छह बजे जब गाड़ी साफ करने वाला युवक यहां आया तो उसने स्टूडेंट को लहूलुहान और बेहोशी की हालत में नीचे पड़े देखा। उसने स्टूडेंट के परिजनों को इसकी सूचना दी।
इसके बाद उसे पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सेक्टर 46 के ही एक प्राइवेट स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सेक्टर 50 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है वहीं आत्महत्या करने की वजह का भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मानव रचना स्कूल में पढ़ता था छात्र
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि पिता रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा है। उनके दो ही बेटे थे। आत्महत्या करने वाला उनका बड़ा बेटा था। पढ़ने में मेधावी छात्र इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता था किसी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। वह मानव रचना स्कूल का छात्र था। पुलिस स्कूल प्रबंधन से भी छात्र के बारे में जानने में जुटी है।