फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Claim was stopped after the airplane was damaged, Rs 1.55 crore will have to be paid along with interest

Gurugram News: हवाई जहाज क्षतिग्रस्त होने पर रोक दिया था क्लेम, ब्याज समेत देने होंगे 1.55 करोड़ रुपये

Tue, 15 Apr 2025 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Claim was stopped after the airplane was damaged, Rs 1.55 crore will have to be paid along with interest
हवाई जहाज क्षतिग्रस्त होने पर रोक दिया था क्लेम, ब्याज समेत देने होंगे 1.55 करोड़ रुपये
विज्ञापन

2023 में भिवानी हवाई पट्टी पर हुआ था विमान क्षतिग्रस्त, पायलट के पास आवश्यक अनुभव ना होने पर रोका था क्लेम

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भिवानी हवाई पट्टी पर हवाई जहाज क्षतिग्रस्त होने पर उसके रोके गए मुआवजे के बीमा कंपनी को 1.55 करोड़ रुपये देने होंगे। इसके साथ ही बीमा कंपनी शिकायतकर्ता कंपनी को 10 लाख रुपये का मुआवजा भी देगी। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है। 2023 में भिवानी में एफएसटीसी फ्लाइंग स्कूल कंपनी का हवाई जहाज क्षतिग्रस्त हो गया था।

कंपनी ने आयोग में दायर की याचिका में बताया था कि उनके हवाई जहाज के क्षतिग्रस्त होने पर बीमा कंपनी ने यह कहकर क्लेम रोक दिया था कि पायलट के पास हवाई जहाज के उड़ान का आवश्यक अनुभव नहीं है। आयोग ने मामले की सुनवाई के दौरान माना कि हवाई जहाज के क्षतिग्रस्त होने के दौरान पायलट के पास नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से हवाई जहाज उड़ाने का वैध लाइसेंस था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने माना कि बीमा कंपनी की सर्विस में गंभीर कमी मानते हुए बीमा कंपनी को आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को 1.55 करोड़ रुपये नौ प्रतिशत के ब्याज दर से दिए जाएं। इसके साथ शिकायतकर्ता को होने वाली परेशानी को देखते हुए 10 लाख रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर होने वाले खर्च के 55 हजार रुपये भी दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed