{"_id":"63062187ac9c514fce087ddf","slug":"civic-amenities-gurgaon-news-noi6665275149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट : सेक्टर 9 के पास पाइप लाइन टूटी बसई प्लांट से दिन भर बंद रही पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट : सेक्टर 9 के पास पाइप लाइन टूटी बसई प्लांट से दिन भर बंद रही पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
गुरुग्राम। उमंग भारद्वाज रोड के पास नार्दन पेरिफेरल रोड के निर्माण के लिए 22 से 23 अगस्त तक बसई ट्रीटमेंट प्लांट से आने वाली 1200 एमएम की पेयजल लाइन बंद की गई थी। वहीं बुधवार की सुबह पानी के प्रेशर के कारण सेक्टर 9 के पास पाइप लाइन टूट गई। शहर के लगभग आधे हिस्से में बुधवार को भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
22 से 23 अगस्त तक के विभिन्न इलाकों की अंडर ग्राउंड और ओवरहेड टैंक में पानी एकत्र कर रखा गया था, मगर बुधवार के लिए व्यवस्था नहीं थी। पिछले दो दिनों से लोग पानी की बचत के लोग काम चला रहे थे। बुधवार को शहर के मंदिरों में भगवान कृष्ण की छठी मनाई गई। ऐसे में महिलाएं अपने घरों से इसके लिए पकवान बनाकर मंदिर लेकर जाती है। पुराने शहर की कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण इस पूजा में भी बाधा आई। महिलाओं ने बताया कि नहाने धोने के लिए ही पानी नहीं उपलब्ध था।
----
लोगों को हुई परेशानी
सामाजिक कार्यकर्ता अनु यादव ने बताया कि पिछले चार दिनों से मियां वाली कॉलोनी में जलापूर्ति नहीं हो रही है। पहले लोगों ने यह समझा कि जीएमडीए की लाइन बंद किए जाने के कारण पानी नहीं आ रहा है क्योंकि उमंग भारद्वाज के पास पटौदी रोड से रामपुरा की सड़क के निर्माण के कारण पेयजल की लाइन बंद किए जाने की सूचना मिली थी। लोगों ने समझा कि इसी कारण पानी नहीं आया। जब बुधवार को भी पानी नहीं आया तो लोग खासे परेशान हुए। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार के टैंकर की भी व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन
----
इन इलाकों में हुई दिक्कत
बसई ट्रीटमेंट प्लांट की 1200 एमएम की मुख्य लाइन से जुड़े जिन इलाके के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा उसमें 3, 4, 5,6,7 9, 12, 14, 17, 18, 21, 22, 23, 23 ए, पालम विहार , गुड़गांव गांव, दयानंद कॉलोनी, राजीव नगर, शीतला कॉलोनी, धर्म कॉलोनी, अशोक विहार फेज 1, 2, मारुति उद्योग, एचएसआईआईडीसी, चोमा गांव, डूंडाहेड़ा गांव, मोलाहेड़ा गांव,कार्टरपुरी और आस-पास के इलाके शामिल थे।
जीएमडीए के एक्सइन अभिनव वर्मा ने बताया कि 22 से 23 अगस्त तक बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की आपूर्ति सड़क निर्माण के लिए बंद की गई थी। 24 को सुबह 8.30 तक पानी की आपूर्ति हुई है मगर पानी प्रेशर में आने के कारण सेक्टर 9 के पास मुख्य लाइन का ज्वाइंट टूट गया और पानी बहने लगा नतीजतन पानी को बंद करना पड़ा है।