फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   City Youth Festival concluded, youth showed enthusiasm

Gurugram News: सिटी यूथ फेस्टिवल सम्पन्न, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Sat, 30 Aug 2025 04:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
City Youth Festival concluded, youth showed enthusiasm
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में प्रजा फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन शनिवार को समापन हो गया। इस महोत्सव में विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया और पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक व प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। महोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पुष्पा अंतिल ने किया और विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण निर्माण के लिए प्रेरित किया। आयोजित प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल कुशल कुमारी, लीना, स्वाति और संगीता द्वारा किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) पुष्पा अंतिल के साथ विशिष्ट अतिथि सत्यवीर सिंह, पारुल अग्रवाल (सदस्य, यूएन हैबिटेट) और पार्षद सुनीता वर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed