{"_id":"62099506d30e570b474c1551","slug":"chintels-incident-ten-people-guilty-including-director-engineer-and-architect-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनटेल्स हादसा : निदेशक, इंजीनियर और आर्किटेक्ट सहित दस लोग दोषी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनटेल्स हादसा : निदेशक, इंजीनियर और आर्किटेक्ट सहित दस लोग दोषी, मामला दर्ज
Mon, 14 Feb 2022 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Feb 2022 05:02 AM IST
सार
72 घंटे बाद जिला नगर योजनाकार विभाग की जांच पूरी।
विज्ञापन
chintels paradiso
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के डी टावर में हुए हादसे के 72 घंटे बाद जिला नगर योजनाकार विभाग की जांच पूरी हो गई है। जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने चिनटेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सभी निदेशकों व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निर्माण को मंजूरी देने वाले इंजीनियरों और आर्किटेक्ट समेत दस को दोषी पाया है। सभी दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजात बनाने और साजिश रचने का मामला दर्ज हो गया।
विज्ञापन
इससे पहले डीटीपी की ओर से बजघेड़ा थाने में दी गई शिकायत में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कहा गया था। डीटीपी ने अपनी रिपोर्ट में छठी मंजिल पर हो रहे निर्माण के जिम्मेदार लोगों पर पुलिस की ओर से चल रही जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के महानिदेशक केएम पांडूरंग ने डीटीपी आरएस बाठ को हादसे की जांच सौंपी थी। डीटीपी की ओर से रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। साथ ही स्थानीय पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की।
विज्ञापन
डीटीपी ने चिनटेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अशोक सोलोमन, स्ट्रक्चर इंजीनियर अजय साहनी, डिजाइन सलाहकार कुंवर खालिक अहमद, स्ट्रक्चर इंजीनियर अरविंद कुमार गुप्ता, आर्किटेक्ट आशीष जायसवाल, ठेकेदार भयाना बिल्डर सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। डीटीपी विभाग के अनुसार, बिल्डर ने इस प्रोजेक्ट के लिए 2007 और 2008 में लाइसेंस लिया था। 2011 में बिल्डिंग प्लान पास हुआ था। 2016 में सोसाइटी के टावर 4, 5, 6, 7, 8 के लिए और 2017 में टावर 1, 2, 3 और 9 के लिए ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) दिया गया था।
विज्ञापन
बचाव कार्य खत्म, पार्क में लगा मलबे का ढेर
चिनटेल्स पैराडाइसो के डी टावर के पार्क में मलबे का बड़ा ढेर लग गया है। यहां से गुजरने वाला हर शख्स इसे देखकर अंदर तक सहम जा रहा है। यहां रहने वाले सभी लोगों के मन में इस बात का डर बैठ गया है कि कहीं इमारत का कोई और हिस्सा अचानक से न गिरने लगे। एहतियातन यहां आसपास पहुंचने वाले लोगों को दूर से निकलने की सख्त हिदायत दी जा रही है।