फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   children waiting for admission process under chirag scheme

Gurugram News: चिराग योजना के तहत दाखिला प्रक्रिया का इंतजार कर रहे बच्चे

Sun, 30 Apr 2023 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 30 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
children waiting for admission process under chirag scheme
निजी स्कूलों ने अभी तक नहीं दी सीटों की जानकारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यार्थियों में शिक्षा की लौ जलाने की चिराग योजना रोशन नहीं हो पा रही है। शिक्षा निदेशालय की ओर से योजना के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू कराने के लिए दोबारा शेड्यूल जारी नहीं किया जा सका है। ऐसे में निजी स्कूलों में पढ़ाई करने के इच्छुक बच्चे व उनके अभिभावक चिराग योजना का दोबारा शेड्यूल जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। विभाग के बार-बार मांगने के बावजूद निजी स्कूलों ने चिराग योजना में दाखिले के लिए अभी तक अपनी सहमति नहीं दी हैं।
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार शिक्षा विभाग ने कई माह पहले ही निजी स्कूलों को चिराग योजना के तहत दाखिले संबंधित जानकारी देने के निर्देश दिए थे। निजी स्कूलों को बीती 31 जनवरी तक सीटों का ब्योरा देना था। लेकिन संचालकों ने अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं बढ़ाया है। चिराग योजना के शेड्यूल अनुसार विद्यार्थियों को 15 से 31 मार्च तक अपने खंड के चयनित मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में ऑफलाइन आवेदन करना था। ज्यादा आवेदन आने पर एक से पांच अप्रैल तक ड्रा निकाला जाना था।
विज्ञापन


10 अप्रैल तक निजी स्कूलों को प्राप्त आवेदनों पर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी थी। चयनित विद्यार्थियों की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगानी थी। सीट खाली रहने पर 15 अप्रैल तक वेटिंग सूची के विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाना था। इससे पहले निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने संबंधित फार्म-6 जमा करवाना था। लेकिन निजी स्कूलों ने मनमानी दिखाते हुए तय समय पर फार्म-6 जमा नहीं करवाया। जिस कारण शिक्षा विभाग को शेड्यूल रद्द करना पड़ा। अप्रैल माह बीतने तक भी निजी स्कूलों ने अभी तक सीटों का ब्योरा नहीं दिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने भी चिराग योजना को लेकर दोबारा शेड्यूल जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----


वर्जन
चिराग योजना को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से ही शेड्यूल जारी किया जाना है। विभाग की ओर से इस योजना को लेकर तैयारी चल रही हैं। दाखिला प्रक्रिया को लेकर विभाग की ओर से जो भी दिशा-निर्देश जारी होंगे, उसी अनुसार निजी स्कूलों में बच्चों के दाखिले कराने की कार्रवाई की जाएगी। - सुदेश राघव, खंड शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed