{"_id":"64f88bcd017de395e6045639","slug":"children-took-the-form-of-radha-and-krishna-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13799-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बच्चों ने राधा और कृष्ण का धरा रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बच्चों ने राधा और कृष्ण का धरा रूप
विज्ञापन
फोटो
भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर मोहा मन, स्कूल में मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण, राधा और गोपियों की वेशभूषा में भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया गया। बच्चो को मोरपंख, मुरली, माखन मिश्री आदि शब्दों से परिचित कराया गया। स्कूल की प्रिंसिपल नीलिमा कामराह ने श्रीमद्भागवत गीता के मुख्य उपदेशों की चर्चा करते हुए कहा कि हमें हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। यह सोच हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। बगैर फल की चिंता किए अपने कर्म ईमानदारी से करने चाहिए। संवाद