{"_id":"6802aa98d227228bd502f6c4","slug":"children-accused-of-indecency-with-women-were-acquitted-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-102652-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिलाओं से अभद्रता के आरोपी बच्चों को किया बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिलाओं से अभद्रता के आरोपी बच्चों को किया बरी
विज्ञापन
नूंह। करीब डेढ़ वर्ष पहले नूंह शहर में कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर मदरसे की छत से जूते, चप्पल व पत्थर फेंकने के आरोप में मुकदमे में नामित तीनों आरोपी बच्चों को जुवेनाइल कोर्ट नूंह प्रियंका जैन की अदालत ने आरोप मुक्त कर दिया है। नूंह के बड़े मदरसे के अध्यक्ष मुफ्ती जाहिद हुसैन व बच्चों के केस की पैरवी कर रहे एडवोकेट ने खुशी जताते हुए इसे भाईचारे की जीत बताया है।
नूंह के रामकुमार ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 16 नवंबर 2023 को उनके परिवार की महिलाएं कुआं पूजन के लिए गीत गाती हुई नूंह के बडे़ मदरसे के पास से जा रही थी। जैसे ही वे बड़े मदरसे के पास पहुंची तो मदरसे की छत से बच्चों ने महिलाओं पर जूते, चप्पल फेंके, पत्थर मारे व जातिसूचक शब्द कहे। जिस पर नूंह शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। इसमें से एक बच्चे को तुरंत जमानत दे दी गई जबकि एक बच्चे को बाल सुधार ग्रह के लिए भेजा गया था। करीब डेढ माह अदालत में चले इस केस में बच्चों की तरफ से एडवोकेट ताहिर हुसैन देवला ने पैरवी की। बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुनाते हुए न्यायालय ने तीनों बच्चों को दोषमुक्त कर दिया। संवाद