{"_id":"62c7177cdfff447a6f79d07b","slug":"childhood-friends-thrashed-their-friend-to-death-gurgaon-news-noi658283765","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर स्टंटबाजी कर रहे युवक की पत्थर मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर स्टंटबाजी कर रहे युवक की पत्थर मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 क्षेत्र के खोह गांव में दो दोस्तों ने शराब पिलाकर अपने बचपन के दोस्त की पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने सेक्टर-10 इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक साइकिल से करतब दिखाता था।
पुलिस के अनुसार रेवाड़ी के भुरतल जाट निवासी खेमराज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका छोटा बेटा रामचरण (30) साइकिल से करतब दिखाकर अपनी रोजी-रोटी चलाता था। वह चार-पांच दिन पहले खोह गांव में कलाबाजी दिखाने के लिए गया था। उसके साथ गांव के ही देवदत्त उर्फ देव व धर्मवीर उर्फ काले भी गए थे। खोह गांव के सरकारी स्कूल के साथ खाली जगह पर रामचरण का शो चल रहा था। बृहस्पतिवार को अल सुबह करीब चार बजे उनके पास सूचना आई कि रामचरण की देवदत्त और धर्मवीर ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी है।
खेमराज मौके पर पहुंचे तो उनके बेटे का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पिता का आरोप है कि उनके बेटे की रंजिशन हत्या की गई है। करीब एक माह पहले रामचरण, देवदत्त व धर्मवीर के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें देवदत्त को मामूली चोटें आई थीं। इसके बाद तीनों के बीच सुलह भी हो गई थी। देवदत्त और धर्मवीर ने सिर पर पत्थर मारकर उसके बेटे की हत्या की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि युवक की हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई है। माथे व सिर पर गहरे घाव थे।
विज्ञापन
----
एक माह पहले शराब पीने के दौरान तीनों में हुई थी मारपीट
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि एक माह पहले शराब पीने के दौरान तीनों के बीच मारपीट हुई थी। उसी का बदला लेने के लिए योजना के तहत उसे लाकर शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और बचपन के दोस्त थे।