गुरुग्राम: सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर सनकी ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात वर्षीय बच्ची को ऑटो चालक ने बहलाफुसला कर अगवा कर दुष्कर्म किया। बच्ची का नागरिक अस्तपाल में उपचार चल रहा है। उद्योग विहार थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सनकी है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह पुरानी वारदातों में तो शामिल नहीं है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर यूपी निवासी एक दंपति डूंडाहेडा में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को दोनों काम पर गए थे। इस दौरान उनकी सात साल की बेटी समेत चार बच्चे घर पर थे। देर शाम उन्हें बच्ची के खून से लथपथ हालत और बहोश पड़े होने की सूचना मिली।
पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने बताया कि आरोपी पीड़ित की बच्ची पर पहले से नजर रखे हुए था। बच्ची को अगवा करने से पहले भी उसके कमरे पर आया था। चचेरे भाई की मदद से बच्ची के परिजनों के बारे में पूरी जानकारी मिली।
बच्ची को चाकलेट देने के बहाने साथ ले गया
जिसके बाद रविवार को आरोपी फिर आया और परिजनों के न होने पर बच्ची को चाकलेट देने के बहाने साथ ले गया। आरोपी के साथ ही बच्ची का चचेरा भाई चला गया। ऑटो चालक ने झाडिय़ों में बच्ची से रेप किया।
रेप के मामलों को गंभीरता से पुलिस आयुक्त ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी वेस्ट सुमीत कुमार को जिम्मेदारी सौपी। डीसीपी सुमित कुमार एसीपी उद्योग विहार और उद्योग विहार थाना प्रभारी अर्जुन के साथ पुलिस टीम को जांच में शामिल किया गया।
पुलिस की 25 टीमों ने हजारों घरों को रात भर छानबीन किया। हर टीम में दो पुलिस कर्मी थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। आरोपी ऑटो चालक की पहचान 20 वर्षीय कमल के रुप में हुई।