फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister started Haryana Uday program

Gurugram News: मुख्यमंत्री ने शुरू किया हरियाणा उदय कार्यक्रम

Sun, 21 May 2023 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister started Haryana Uday program
पहली जून से पूरे राज्य में क्रियान्वित किया जाएगा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सभी जिलों की छह माह बाद करेंगे समीक्षा
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ तीन उपायुक्तों / पुलिस आयुक्तों / पुलिस अधीक्षकों को किया जाएगा पुरस्कृत



अमर उजाला ब्यूरो
गुरूग्राम। जन संवाद से जन कल्याण की दिशा में हरियाणा सरकार ने एक ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार से एक ओर अभिनव पहल करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम हरियाणा उदय का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को 1 जून से पूरे राज्य में क्रियान्वित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने और जिला प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और जनता के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के सेक्टर 79 में आयोजित राहगीरी के मंच से हरियाणा उदय कार्यक्रम का कैलेंडर जारी करने के उपरांत कहा कि इस आउटरीच कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर हम एक सुरक्षित और अधिक समावेशी समाज बना सकते हैं, जो अपने निवासियों की जरूरतों के प्रति उत्तरदायी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि अपने जिले के जन प्रतिनिधियों के रूप में आप सभी को एक सुरक्षित, सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की दिशा में मिलकर काम करने और जनता के साथ संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जिला उपायुक्त, पुलिस आयुक्त व पुलिस अधीक्षक सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ मिनिस्टर आउटरीच कार्यक्रम

हरियाणा उदय के तहत चीफ मिनिस्टर आउटरीच कार्यक्रम के कैलेंडर में जून माह के दौरान स्ट्रॉन्ग / फिटमैन हरियाणा, गुरुग्राम में 3 दिवसीय महिला बाजार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, जुलाई माह के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए खेल प्रतियोगिताओं तथा फरीदाबाद में 3 दिवसीय महिला बाजार का आयोजन किया जाएगा।


जिला आउटरीच कार्यक्रम

सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिला उपायुक्त 1 जून, 2023 से अपने संबंधित जिलों में आउटरीच कार्यक्रम शुरू करेंगे। इन कार्यक्रमों में गांव जन संवाद / क्षेत्र जन संवाद, जन भागीदारी के साथ तालाब की सफाई, स्कूलों / मोहल्ला स्पोर्ट्स लीग में संगीत, कला और कविता प्रतियोगिताएं, पौधारोपण अभियान, जिले के आईएएस व एचसीएस अधिकारियों द्वारा सप्ताह में एक बार गांवों में रात्रि प्रवास कार्यक्रम, युवा संसद / गांव संसद, स्वच्छ भारत अभियान, सफाई व विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुधार हेतु सरकारी स्कूलों को गोद लेना इत्यादि विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed