फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister got angry after seeing dirt during inspection of cleanliness system

Gurugram News: सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में गंदगी देख मुख्यमंत्री हुए नाराज

Thu, 21 Dec 2023 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister got angry after seeing dirt during inspection of cleanliness system
निगम आयुक्त से फील्ड अफसर तक पर वेतन कटौती की गाज
विज्ञापन

सफाई कराने वाली एजेंसी पर भी लगाया एक लाख का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बृहस्पतिवार सुबह अचानक गुरुग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहर में जगह-जगह गंदगी देखकर नाराज हो गए। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार मानते हुए नगरायुक्त पीसी मीणा के 15 दिन और संयुक्त आयुक्त सुधीर सिंगला के एक माह के वेतन कटौती के निर्देश दिए। कन्हई रोड पर कचरा उठाने वाली एजेंसी पर भी मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री खुद ही बुलेट चलाकर शहर में कई स्थानों पर घूमे और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
बदहाल सफाई व्यवस्था से मुख्यमंत्री इस कदर खफा दिखे कि उनके द्वारा लगाए गए जुर्माने का सिलसिला ऊपर से निचले स्तर के हर कर्मचारी तक जारी रहा। इसमें सफाई पर्यवेक्षक पर दस हजार रुपये, फील्ड अधिकारी अजय कुमार पर एक हजार, अतिरिक्त सेनेटरी निरीक्षक पर दो हजार, वरिष्ठ सेनेटरी निरीक्षक पर तीन हजार रुपये और संयुक्त आयुक्त पर संजीव सिंगला पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने के आदेश दिए। नाराज मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन सफाई व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी उठाए। इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। लापरवाही बरतने के लिए उच्च अधिकारियों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर के विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। वह सुबह ही गांव कन्हई, ओल्ड दिल्ली रोड स्थित सिरहौल मोड़, कार्टरपुरी रोड, रेजांगला चौक, सेक्टर-23 व सदर बाजार में कमला नेहरू पार्क के पास मौजूद डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से बातचीत की। सफाई उपकरण की मांग सुनकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सीएसआर फंड से एक करोड़ रुपये के संसाधन खरीदें। इस रकम से 200 हाथ रिक्शा, 150 रिक्शा और 10 टिपर खरीदने के आदेश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम आयुक्त पीसी मीणा को निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों को बोनस जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में सफाईकर्मियों को वेतन जारी करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सफाई कर्मियों को सही समय पर वेतन दे। मौके पर मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने तीन दिन के अंदर सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक सप्ताह के अंदर शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सफाई के लिए जरूरी है कि अधिकारी मौके का निरीक्षण करें। निर्देश लागू कराएं। इस दौरान शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी, जिला नगर आयुक्त पीसी मीणा, उपायुक्त निशांत यादव, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।सफाई व्यवस्था पर संजीदा दिखे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह स्वयं और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य सभी स्थानों पर जाकर अब औचक निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी शुरुआत गुरुग्राम से हो चुकी है। अब वह स्थिति का जायजा लेने के लिए एक महीने बाद फिर जिले का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed