फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheating of 15 lakhs in the name of getting ten bighas of land

दस बीघा जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी

Sun, 09 Jan 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 15 lakhs in the name of getting ten bighas of land
गुरुग्राम। राजस्थान में दस बीघा जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने राजस्थान पुलिस की ओर से दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव बादशाहपुर में नरेश कुमार रहते हैं। 20 अप्रैल 2017 को मैसर्स नूरी ओवरसीज सेल्स कॉरपोरेशन नारायण इंडस्ट्रियल एरिया के प्रबंधक प्रकाश दुधानी निवासी सुशांत लोक ने मुंशीपुर, तहसील रामगढ़, जिला अलवर में 10 बीघा जमीन सस्ते दामों में दिलाने का झांसा दिया था। करार कर 15 लाख रुपये ले लिए। जमीन की रजिस्ट्री नाम करवाने का वादा किया था। पीड़ित ने रजिस्ट्री करवाने की बात कही तो वह बहाना बनाने लगा। कुछ दिन बाद मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित अलवर स्थित गांव में पहुंचा तो वहां खाली प्लॉट था। तहसील रामगढ़ में जानकारी ली तो पता लगा कि प्रकाश दुधानी ने इस जमीन का करीब पांच लोगों से करार कर रुपये लिए हैं। तब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीडित ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed