{"_id":"6404d17d0add41fb9a04f564","slug":"cheated-one-lakh-rupees-by-sending-message-of-bank-account-closure-gurgaon-news-c-1-1-322763-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बैंक खाता बंद होने के संदेश भेजकर ठगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बैंक खाता बंद होने के संदेश भेजकर ठगे एक लाख रुपये
विज्ञापन
ठग ने पैन कार्ड अपडेट करने की बात कहकर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। होटल ताज के निदेशक से ठगों ने एक लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले निदेशक के पास उनका बैंक खाता सस्पेंड होने के संदेश भेजा था। इसके बाद पेन कार्ड अपडेट करने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर ईस्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ताज होटल के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होटल के एरिया डायरेक्टर है। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार को दोपहर को उनके पास मैसेज आया कि उनका एचडीएफसी बैंक खाते को सस्पेंड करने की बात कही गई थी। खाते को सस्पेंड से बचाने के लिए मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उनके फोन पर एचडीएफसी बैंक जैसे एक पोर्टल खुल गया। उन्होंने पोर्टल पर अपना पैन कार्ड नंबर डाल दिया। जैसे ही उन्होंने अपना पेन कार्ड नंबर ऑनलाइन डाला तो उनके खाते से एक लाख रुपये कट गए।