फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheated five crores in the name of getting flat from retired bank officer

Gurugram News: रिटायर्ड बैंक अधिकारी से फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगे पांच करोड़

Wed, 19 Jul 2023 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cheated five crores in the name of getting flat from retired bank officer
रिटायर्ड बैंक अधिकारी से फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगे पांच करोड़
विज्ञापन


एसबीआई से सेवानिवृत्त है बैंक अधिकारी

आर्थिक अपराध शाखा दो की जांच के बाद डीएलएफ फेस तीन थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली के पंजाबी बाग में रहने वाले एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी को फ्लैट दिलाने के नाम पर पांच करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। डीलरों के चंगुल में फंसने के बाद पीड़ित को अपना दिल्ली का मकान भी बेचना पड़ा। पुलिस आयुक्त को दी शिकायत के बाद जांच आर्थिक अपराध शाखा दो को सौंपी गई। जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद डीएलएफ फेस तीन थाना पुलिस ने प्राॅपर्टी डीलरों के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज किया है।

65 वर्षीय विवेक महाजन ने शिकायत में बताया कि वह आठ साल पहले एसबीआई बैंक से एजीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह गुरुग्राम की एक सोसाइटी में बसना चाहते थे। इसके लिए उसने एक डीलर कंपनी एमकेजे एंटरप्राइजेज के संपर्क में आए। बातचीत के बाद डीलर के लोगों ने उसे एंबिएंस कैटरियोना में फ्लैट दिलाने की पेशकश की। जब उन्होंने बताया कि उसका बजट कम है। तो डीलर ने उन्हें दस करोड़ में दो फ्लैट बुक कराने की योजना की जानकारी दी। उस डील के बाद उनसे टोकन मनी के नाम पर लाखों रुपये लिया गया।
विज्ञापन

बाद में उसे कई अन्य जानकारी दे कर उनसे अन्य खातों में भी रकम ट्रांसफर कराई गई। डीलर की ओर से यह पैसा सोसाइटी में फ्लैट देने वाली कंपनी को आगे नहीं दिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच में पांच करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई है। इस आधार पर पुलिस ने विवेक महाजन की शिकायत पर मोहित जैन, कुणाल सिंह, अक्षय सरदाना और किशन ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed