फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Charging points will soon be made for electric vehicles

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जल्द ही बनेंगे चार्जिंग प्वाइंट

Sat, 11 Dec 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Charging points will soon be made for electric vehicles
गुरुग्राम। प्रदूषण की समस्या से निपटने और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए गुरुग्राम नगर निगम और गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी संयुक्त रूप से शहर में विभिन्न स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

यह घोषणा अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शनिवार को सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित गो इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली के उद्घोषणा समारोह में की।
विज्ञापन

50 इलेक्ट्रिक वाहनों का रोड शो चौधरी बख्तावर चौक, आर्टेमिस अस्पताल, गोल्फ कोर्स रोड, वोडाफोन बेलेवडेरे टावर व गुरुग्राम जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए वापस ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के महानिदेशक अभय बाखरे ने कहा कि ई वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति की घोषणा जल्द होगी। गुरुग्राम जैसे शहर में इनके उपयोग विस्तार की संभावना भी बहुत अधिक है।
हरेडा के महानिदेशक डॉ. हनीफ कुरैशी ने कहा कि प्रदेश सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों को ई वाहनों में बदलने पर विचार कर रही है। साथ ही जिला स्तर पर सभी लघु सचिवालयों में ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर भी विचार हो रहा है। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग सीईएसएल के क्लस्टर हेड (नार्थ) रजनीश राणा, डीएनआरई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बलवान सिंह गोलन आदि मौजूद थे।
ई साइकिल चलाई, कहा गजब की सवारी
हरेडा के महानिदेशक डॉ. हनीफ कुरैशी ने इलेक्ट्रिक साइकिल की सवारी की और कहा कि गजब की सवारी है। यह साइकिल एक बार चार्ज होने पर 35 किलोमीटर तक चल सकती है। इसके अलावा यह पैडल से भी चलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह पिछले एक वर्ष से स्वयं इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऑन डिमांड चार्जर भी मौजूद
गो इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली के उद्घाटन स्थल पर ऑन डिमांड ई वाहन चार्जर का भी प्रदर्शन किया। यह चार्जर एक एप के माध्यम से घर तक मंगाया जा सकता है । 1.30 घंटे में यह 80 फीसदी तक चार्जिंग की क्षमता रखता है। अभी इसकी सेवा शहरी क्षेत्र में है। भविष्य में इसे हाईवे पर भी उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed