फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chaitra fair begins in Shri Sheetla Mata Mandir

श्री शीतला माता मंदिर में चैत्र मेला शुरू

Sat, 19 Mar 2022 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
Chaitra fair begins in Shri Sheetla Mata Mandir
गुरुग्राम। सुप्रसिद्ध श्री शीतला माता मंदिर में चैत्र मास मेला शनिवार से शुरू हो गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई। मंदिर परिसर और सभी रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्री शीतला माता देवी श्राइन बोर्ड की ओर से 500 कर्मी लगाए गए हैं, जो अलग-अलग पारियों में ड्यूटी देंगे। लगभग 190 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी मंदिर परिसर में लगी है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जा रही है। 50 यातायात पुलिस कर्मी मुस्तैद है।
विज्ञापन

मेला 16 अप्रैल तक चलेगा। श्री शीतला अष्टमी आगामी 25 मार्च को मनाई जाएगी। इस बार पाबंदियां हटने के बाद भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसलिए मेले में अधिक श्रद्धालुओं के आने के प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले के दौरान यहां शनिवार, रविवार और सोमवार को लगभग 30 से 40 हजार लोगों की भीड़ जुटती है। अन्य दिनों में ये संख्या कुछ कम रहती है। आसपास के 400 किमी की परिधि में अधिकांश घरों की कुलदेवी होने के कारण भीड़ अधिक होती है। उन घरों के बच्चों के मुंडन और अन्य संस्कार यहां होते हैं। जिससे भीड़ और बढ़ जाती है। बच्चों को होने वाली छोटी मोटी बीमारी, हकलाने और तुतलाने के ठीक होने की मन्नत मांगी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के सामने सड़क की दूसरी ओर चार एकड़ में पार्किंग बनाई गई है। मंदिर परिसर में लगभग 63 दुकानों का ठेका इस बार 6.80 करोड़ रुपये में उठाया गया है। व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए मंदिर का प्रबंधन सरकार ने अपने हाथों में लिया था। वर्ष 1992 में श्री शीतला देवी श्राइन बोर्ड की स्थापना हुई, जिसके चेयरमैन स्वयं मुख्यमंत्री है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निगमायुक्त मुकेश आहुजा हैं।

-यज्ञदत्त शर्मा, मंदिर अधिकारी।
चैत्र मास मेले में दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के सभी जिलों से हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। ये संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार भीड़ को देख कर इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है।
-राम सजन सिंह, श्री शीतला देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed