फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cast census

Gurugram News: पिछड़ी जाति ए की पहचान बचाने के लिए नूंह में अहम बैठक

Sun, 10 Aug 2025 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
cast census
पिछड़ी जाति ए की पहचान बचाने के लिए नूंह में अहम बैठक, 52 सदस्यीय कमेटी गठित-गांव-गांव जाकर जनगणना में सही जाति दर्ज कराने का अभियान
विज्ञापन

-मूल जाति लिखने में गलती से आरक्षण और सुविधाएं खत्म होने का खतरा
-शिक्षा व नशा मुक्ति पर भी दिया विशेष जोर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नूंह। जातिगत जनगणना को लेकर मेवात, गुड़गांव, पलवल और फरीदाबाद जिलों के पिछड़ी जाति ए (BCA) से जुड़े लोगों की बैठक रविवार को नूंह में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जफराबाद, तावडू के सरपंच छोटू खान ने की। इस मौके पर सर्वसम्मति से बीसीए वर्ग जाति जनगणना जागरूकता समिति बनाकर 52 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें मेवात के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।

बैठक में अल्वी समाज, फ़कीर समाज, कुरैशी समाज, सलमानी समाज, जोगी समाज, लुहार समाज, अब्बासी समाज, मीर (मीरासी) समाज सहित कई समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह फैसला लिया गया कि जल्द ही नूंह जिले के हर ब्लॉक में बैठकें आयोजित की जाएंगी और गांव-गांव जाकर लोगों को जातिगत जनगणना के महत्व और सही जानकारी भरने के बारे में जागरूक किया जाएगा। जो बीसीए समाज के लोग इस बैठक में शामिल नहीं हुए उनको अगली बैठक में बुलाया जाएगा और बीसीए मुस्लिम वर्ग के साथ हिंदू बीसीए वर्ग और दलित समाज को भी जोड़ने की बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन


कमेटी ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति पिछड़ी जाति ए से संबंधित है, वह जनगणना के फॉर्म में अपने मूल जाति का नाम ही जाति कॉलम में दर्ज करे। अगर कोई गलती से अपनी जाति की जगह ऐसा नाम लिख देता है जो हरियाणा में BCA आरक्षण सूची में नहीं है, तो वह आरक्षण और सरकारी सुविधाओं से वंचित हो जाएगा। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि जातिगत कॉलम में सही नाम दर्ज हो और धर्म के कॉलम में अगर मुस्लिम हैं, तो इस्लाम लिखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी तय किया गया कि जब भी जनगणना का फॉर्म भरा जाए, उस समय BCA का कोई पढ़ा-लिखा व्यक्ति मौजूद हो, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपना फॉर्म किसी अनजान या भरोसेमंद न होने वाले व्यक्ति से न भरवाएं। कमेटी ने कहा कि यह अभियान गांव-गांव चलाया जाएगा और हर परिवार से सीधे संपर्क कर उन्हें जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed