फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cash and jewelery stolen by breaking lock

घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व आभूषण चोरी

Sun, 11 Apr 2021 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking lock
गुरुग्राम। सेक्टर-23 में चोरों ने शनिवार दोपहर मकान का ताला तोड़कर 1 लाख 79 हजार रुपये और लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय पीड़ित दंपती सदर बाजार खरीदारी करने गए हुए थे। वहीं, चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित ने पालम विहार थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 के रहने वाले अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। वह शनिवार सुबह से ही अपने पत्नी के साथ खरीदारी करने के लिए सदर बाजार गए हुए थे। जब वह घर लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने घर के अंदर प्रवेश किया तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इसके अलावा अलमारी खुली पड़ी हुई थी और उसमें रखे 1 लाख 79 हजार रुपये और लाखों के आभूषण गायब थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले में सतेंद्र सिंह का कहना है कि चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed