{"_id":"6a3a95fe013a309ffe0e4eeb","slug":"case-registered-in-gurugram-and-two-people-detained-in-alleged-controversial-video-case-related-to-cm-bhagwant-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सीएम केस: बेअदबी से जुड़े कथित वीडियो पर खुलासा, 10 लाख में फर्जी रिपोर्ट तैयार कराने का आरोप; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सीएम केस: बेअदबी से जुड़े कथित वीडियो पर खुलासा, 10 लाख में फर्जी रिपोर्ट तैयार कराने का आरोप; FIR दर्ज
Tue, 23 Jun 2026 07:49 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:49 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित बेअदबी वीडियो विवाद में मंगलवार को बड़ा मोड़ आ गया। मामले की जांच अब गुरुग्राम तक पहुंच गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन पर विवादित वीडियो के संबंध में कथित तौर पर फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने का आरोप है।
विज्ञापन
पंजाब सीएम प्रकरण में बड़ा ट्विस्ट
- फोटो : अमर उजाला GFX
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े एक वायरल वीडियो का मामला गुरुग्राम तक पहुंच गया है। गुरुग्राम पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन युवकों पर मुख्यमंत्री से संबंधित वीडियो की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने का आरोप है।
विज्ञापन
पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक धार्मिक बेअदबी करता दिख रहा था। अकाल तख्त के जत्थेदार ने इस वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाई थी। 15 जून को जत्थेदार ने वीडियो को सही बताया था। मुख्यमंत्री मान ने अकाल तख्त द्वारा तलब किए जाने पर वीडियो को फर्जी बताया था। उन्होंने दो एजेंसियों से जांच करवाकर रिपोर्ट भेजने की बात कही थी। अब पंजाब पुलिस के अधिकारियों पर आरोप लग रहे हैं। पंजाब पुलिस के एक पुलिस महानिरीक्षक और एक पुलिस अधीक्षक 15 से 17 जून के दौरान गुरुग्राम के एक होटल में जसप्रीत नामक युवक से मिले थे।
विज्ञापन
मामले में नया मोड़
जसप्रीत पर दो लोगों के साथ मिलकर फर्जी रिपोर्ट बनाने का आरोप है। मामले ने तूल पकड़ा तो जसप्रीत ने खुद गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी। गुरुग्राम पुलिस ने अंकित और अरुण नामक दो लोगों को हिरासत में लिया है। मंगलवार शाम गुरुग्राम में इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज की गई। यह प्राथमिकी विवादित वीडियो को निर्दोष करार देने वालों के खिलाफ दर्ज हुई है।
विज्ञापन
आरोप है कि करीब 10 लाख रुपये लेकर फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाई गई थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि बेअदबी से जुड़े इसी वीडियो को लेकर अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को तलब किया था। उस दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो को फर्जी बताया था और कहा था कि वह दो स्वतंत्र एजेंसियों से जांच करवाकर उनकी रिपोर्ट अकाल तख्त को भेजेंगे।
सीएम भगवंत सिंह मान ने वीडियो को बताया था फर्जी
फर्जी वीडियो मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा वायरल वीडियो में मैं नहीं, मेरे जैसा दिखने वाला कोई एक्टर है। सीएम मान ने कहा फॉरेंसिक जांच में 1191 फ्रेम की जांच हुई है। इनमें से एक भी फ्रेम मुझसे मेल नहीं खाता। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा मुझे बदनाम करने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई है। उन्होंने डीजीपी को साजिशकर्ताओं की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
फर्जी वीडियो मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा वायरल वीडियो में मैं नहीं, मेरे जैसा दिखने वाला कोई एक्टर है। सीएम मान ने कहा फॉरेंसिक जांच में 1191 फ्रेम की जांच हुई है। इनमें से एक भी फ्रेम मुझसे मेल नहीं खाता। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा मुझे बदनाम करने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई है। उन्होंने डीजीपी को साजिशकर्ताओं की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।