फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case registered against 14 people for killing dog by poisoning

14 लोगों के खिलाफ कुत्ते को जहर देकर मारने का मामला दर्ज

Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 14 people for killing dog by poisoning
गुरुग्राम। सेक्टर- 71 में दो बेसहारा कुत्तों को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस को कुत्तों के पास से खाने का सामान भी मिला है। इस बारे में ईमेल पर भेजी गई शिकायत के आधार पर बादशापुर थाना पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीपुल्स फॉर एनीमल्स संस्था की सदस्य नीति चावला ने ईमेल करके पुलिस अधिकारियों को बताया कि 18 जून को उनको एक कुत्ता सेक्टर 71 के सीएचडी एब्न्यू के पास मरा हुआ मिला था। रविवार को दूसरा कुत्ता भी उसी के आसपास मरा मिला। दोनों के पास खाने का सामान मिला था जिसके बाद उनका संदेह यकीन में बदल गया। इससे पहले इसी अपार्टमेंट में रहने वाली मोनिका मित्तल ने भी इस तरह की शिकायत की थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने नीति के बयान के आधार पर अपार्टमेंट के मैनेजर सहित 14 लोगों के खिलाफ कुत्तों को जहर दे कर मारने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जिनको आरोपी बनाया है, उनमें सोसाइटी के इस्टेट मैनेजर संजय सिंह, एडमिन माधवेंद्र यादव, अल्फा जी कार्प, गगन, अनुराधा, कृतिका, तृशा, आनंदिता, मोनिका शर्मा, नेहा गुप्ता, मीना गुप्ता, रविंद्र, वेविन देसाई व सोनिया गोयल का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादशाहपुर थाना प्रभारी दिनकर का कहना है कि ईमेल से मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर संदेह जताया है कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। जांच के बाद ही आरोपी के दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed