फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case of murder of wife by crushing her with a pickup: Family dispute and alcohol addiction became the reason.

पत्नी को पिकअप से कुचलकर हत्या का मामला : पारिवारिक विवाद और शराब की लत बनी वजह

Sun, 18 May 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Case of murder of wife by crushing her with a pickup: Family dispute and alcohol addiction became the reason.

विज्ञापन
6 महीना पहले ससुराल वालों ने दिए थे एक लाख रुपये, पिता-पुत्र फिर से दो लाख रुपये की मांग महिला को कर रहे थे प्रताड़ित

अब दूसरी बहन की जान को खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नूंह जिले के तावडू-नोरंगपुर सड़क पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में पारिवारिक विवाद और आरोपी पति द्वारा लगातार नशे में रहने का कारण मुख्य रूप से सामने आया है। आरोपी पति और बेटे मृतक महिला को रुपये की मांग कर परेशान करते थे। ससुरालवालों ने करीब छह महीने पहले 90 हजार रुपये दिए थे। अब पिता-पुत्र फिर मां से दो लाख रुपये लाने के लिए बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे। मृतक महिला के भाई प्रदीप ने पुलिस को बताया कि आरोपी के एक ही परिवार में दूसरी बेटी भी बहु है। एक बहन की हत्या कर दी गई अब दूसरी बहन की जान को खतरा है। इस मामले में सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिनके ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

गांव कोटा खंडेवला में बीते शुक्रवार दोपहर को पति ने पत्नी को पिकअप गाड़ी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतका की पहचान संगीता (38) के रूप में हुई, जो भाई प्रदीप कुमार के साथ बाइक पर मायके जा रही थी। इस हादसे में प्रदीप ने खेतों में कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति नरेंद्र, बेटे सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रदीप कुमार (निवासी नंगलिया, भिवाडी, खैरथल, तिजारा, राजस्थान) ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बहन संगीता ने फोन पर बताया कि उसका पति नरेंद्र उसके साथ मारपीट कर रहा है। नरेंद्र ने फोन छीनकर प्रदीप को धमकी दी कि वह 10 मिनट में अपनी बहन को ले जाए, वरना उसका शव ले जाएगा।
विज्ञापन

प्रदीप तुरंत संगीता के घर पहुंचे, जहां नरेंद्र और बेटा संगीता के साथ मारपीट कर रहे थे। प्रदीप ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उन पर भी जानलेवा हमला किया। किसी तरह प्रदीप अपनी बहन को बाइक पर लेकर वहां से निकले। वह अ बहन को बाइक पर मायके ले जा रहे थे, तभी नरेंद्र ने पीछे से पिकअप गाड़ी से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद नरेंद्र ने गाड़ी पीछे लेकर संगीता पर चढ़ा दी और तब तक कुचलता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। नरेंद्र ने प्रदीप को भी कुचलने की कोशिश की, लेकिन प्रदीप ने खेतों में कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद नरेंद्र गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर नरेंद्र, उसके बेटे और ससुराल पक्ष के तीन अन्य लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। डीएसपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नरेंद्र अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed