फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case of a young man committing suicide live on Instagram in a guest house in Gurugram

जिंदगी के वो आखिरी 20 घंटे: गेस्ट हाउस में प्रेमिका संग मनाया जन्मदिन, फिर युवक ने लाइव आकर दे दी जान

Tue, 12 Sep 2023 05:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 05:43 PM IST
सार

गुरुग्राम में एक युवक ने युवती के ब्लैकमेल करने से तंग था। आपत्तिजनक वीडियो के नाम पर युवती ब्लैकमेल कर रही थी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case of a young man committing suicide live on Instagram in a guest house in Gurugram
गुरुग्राम पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने वाला युवक एक युवती की ब्लैकमेलिंग से परेशान था। कुछ अश्लील फोटो और वीडियो के नाम पर युवती उसे ब्लैकमेल कर रही थी। युवती द्वारा उसे अश्लील वीडियो और फोटो बार-बार सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। मृतक युवक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हिसार के गांव बनभौरी का रहने वाला 35 वर्षीय विक्रम अपने परिवार के साथ राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के विष्णु गार्डन में रहता था। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली एक महिला दोस्त के साथ सेक्टर-38 स्थित गेस्ट में रविवार शाम को अपना बर्थ डे मनाने के लिए पहुंचा था। युवक के साथ युवती रात में गेस्ट हाउस में ठहरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर दो बजे युवती वहां से निकल गई, जबकि युवक गेस्ट हाउस में ही रुका रहा। युवती के निकलने के कुछ समय बाद युवक इंस्टाग्राम पर लाइव हुआ और कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्टाग्राम पर लाइव हुई इस आत्महत्या के बाद युवती वापस गेस्ट हाउस पहुंची और वहां प्रबंधन को सूचना दी।

विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। विवाहित होने की जानकारी के बावजूद आरोपी युवती उसके पति के संपर्क में आई। युवती ने युवक के साथ कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, जिसे लेकर वह उसके पति को ब्लैकमेल करती थी। पति से पैसे की मांग करती थी। उसकी हरकत से पति परेशान रहता था। इसी कारण उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

फोर्टिस में डिप्लोमा के दौरान हुई थी दोस्ती
युवक के भाई कर्मवीर ने बताया कि युवक ने फोर्टिस से लेबोरेटरी में डिप्लोमा किया था। जहां पर लबोरेटरी में डिप्लोमा कर रह था। युवती ने भी वहीं से पढ़ाई की है। डिप्लोमा करने के दौरान आठ महीने पहले दोनों में दोस्ती हुई थी। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई अपना कंस्ट्रक्शन का काम भी करता था। युवती रियल स्टेट की कंपनी में काम रही है। पोस्टमार्टम हाउस पर उसके भाई कर्मवीर ने बताया कि युवती का एक अन्य दोस्त भी उसके भाई को परेशान करता था। उसने भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed