फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case against 20 including three HCS for making conveyance deed in the name of deceased

Gurugram News: मृतक के नाम पर कन्वेंस डीड करने पर तीन एचसीएस सहित 20 पर केस

Tue, 05 Sep 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Case against 20 including three HCS for making conveyance deed in the name of deceased
-तीन एचसीएस, तत्कालीन डीआरओ, तहसीलदार समेत पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। मृतक के प्लॉट की कन्वेंस डीड करने के बाद प्रॉपर्टी को मार्केट वैल्यू से आधे दाम पर बेचने पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने तीन एचसीएस, तत्कालील डीआरओ, तहसीलदार समेत 20 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद मामला दर्ज किया।

पंजाब के फाजिल्का निवासी धर्मवीर ने बताया कि उसके पिता सुनील कुमार ने सेक्टर-23 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से एक प्लॉट लिया था। पेमेंट करने के बाद विभाग से उन्हें अलॉटमेंट लेटर दे दिया। किन्हीं कारणों से विभाग ने उन्हें पहले अलॉट किया गया प्लॉट नहीं दिया। वहीं इसी सेक्टर में उन्हें एक अन्य प्लॉट अलॉट करके वर्ष 2007 में लेटर भेज दिया। उनकी 2010 में मौत हो गई थी। तत्कालीन डीआरओ कृष्ण लाल बिश्नोई उनके रिश्तेदार हैं। पिता के देहांत के बाद कृष्ण लाल व उनके बेटे विकास ने प्लॉट हड़पने की योजना बनाई और अपने एक जानकार राजस्थान के जोधपुर निवासी कीरता राम के सुनील कुमार के नाम से दस्तावेज तैयार कराए।
विज्ञापन

इसके बाद प्लॉट की कन्वेंस डीड सुनील कुमार के नाम पर वर्ष 2016 में करा दी। डीड बनवाने में कीरता राम की सुनील कुमार के नाम से पहचान करने में कृष्ण लाल बिश्नोई सुदेश कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारी संजय कुमार, सुभाष चंद ने गवाही दी। इस प्लॉट को बेचने के लिए सुनील कुमार के नाम से एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया गया। इसमें नकली सुनील कुमार की शिनाख्त विकास बिश्नोई ने की। धर्मवीर ने बताया कि जिस प्लॉट की कीमत चार करोड़ रुपए है, उसे करीब ढाई करोड़ रुपए में दिल्ली के रहने वाले रामपाल सिंह तोमर व निशि सिंह को बेचा गया। पेमेंट को सुनील कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर कराया। इस खाते में आई रकम को आरोपियों ने आपस में बांट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed