{"_id":"6519be1ade762c9f9b01ebf4","slug":"cas-father-kidnapped-after-fight-gurgaon-news-c-1-1-noi1171-975647-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मारपीट के बाद सीए के पिता का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मारपीट के बाद सीए के पिता का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज 3 में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग का पांच लोगों ने संदिग्ध हालात में अपहरण कर लिया। पुलिस की छानबीन में दो युवक घर के बाहर रेकी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट बेटे की िशकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
डीएलएफ फेज 3 में 60 वर्षीय किरण पाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका इकलौता बेटा अमित चार्टर्ड अकाउंटेंट है। रविवार शाम को दो लड़के उसके घर के सामने खड़े थे । उन्होंने कार में सवार बदमाशों को अपनी आेर आने का इशारा किया। बुजुर्ग के बाहर आते ही उनको पीटना शुरू कर दिया । जब तक बुजुर्ग कुछ समझते उनको कार में बैठाकर ले गए। घटना की जानकारी के बाद डीएलएफ फेस 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। और कैमरे में कैद तस्वीरों की जांच की । बेटे अमित ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसके पिता के नाम जो प्रॉपर्टी है उसको लेकर लोग उनके पिता के साथ अभद्र व्यवहार कर सकते हैं। बेटे ने बताया कि 4 साल पहले मेरा विवाह गाजियाबाद क्षेत्र में हुआ था। दो बच्चे भी हैं। पत्नी से तलाक को लेकर अदालत में विवाद चल रहा है।
पुलिस उस एंगल पर भी मामले की जांच करने में जुटी है। डीसीपी ईस्ट डॉ.अंकुर गुप्ता का कहना है कि पुलिस के पास शिकायत आने के बाद मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अब तक की जांच में इस बात का पता चला है कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है आरोपी बुजुर्ग को पहचानते हैं। उनकी ओर से की गई रेकी के बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया है।