फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Caretaker of 13-month-old girl beaten and broke 4 bones

13 माह की बच्ची की केयरटेकर ने पिटाई कर तोड़ी 4 हड्डियां

Wed, 17 Mar 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Caretaker of 13-month-old girl beaten and broke 4 bones
गुरुग्राम। सेक्टर-56 निवासी एक दंपति ने घर में काम करने वाली केयरटेकर पर अपनी बच्ची की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं, पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में जांच के दौरान 4 हड्डियां टूटी पाई गई हैं जबकि लिवर, किडनी व अग्नाशय में भी गंभीर चोट लगी है। वहीं पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जूवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश कर दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से पटियाला (पंजाब) निवासी निखिल भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-56 स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट में रहते हैं। दो साल पहले सबीना नामक महिला को घर में खाना बनाने के लिए रखा था। बच्ची के पैदा होने पर उसकी देखभाल के लिए सबीना के जरिए ही 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को तीन माह पहले ही 9 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्त किया गया था। निखिल के मुताबिक सोमवार को वह अपनी पत्नी जसमीत भाटिया के साथ घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गए थे। उस वक्त उनकी 13 माह की बच्ची जियाना भाटिया सो रही थी। जाते वक्त उन्होंने आरोपी को बच्ची की अच्छे से देखभाल करने के लिए कहा था। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। काफी देर बाद भी जब वह शांत नहीं हुई तो दंपति उसे लेकर स्थानीय डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उसे आर्टेमिस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की, तो 4 हड्डियां टूटी होने की बात पता चली। वहीं लिवर, किडनी व अग्नाशय में भी गंभीर चोट होने की बात सामने आई। इसके बाद दंपति ने सेक्टर-56 थाने में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed