फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Careful ... the car started to scare, the infection rate is increasing

सावधान ...डराने लगा कारोना, बढ़ रही संक्रमण दर

Wed, 08 Jun 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Careful ... the car started to scare, the infection rate is increasing
गुरुग्राम। कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसारने लगा है। जिले में कोरोना की संक्रमण दर मंद गति से बढ़ रही है। संक्रमण दर चालू महीने के आठ दिनों में 3.33 फीसदी से 4.55 फीसदी पर पहुंच गई है। जांच बढ़ने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को जिले में 3535 लोगों की जांच के बाद 161 नए मरीज मिले।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जिन 3535 संदिग्धों के नमूने लिए गए हैं उनमें से 1630 की जांच मुकम्मल नहीं हो पाई है। यानी उनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। बुधवार को 106 मरीज स्वस्थ भी हुए। नए मरीजों की संख्या को मिलाकर जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 544 है। इसमें 541 घर रहकर ही इलाज ले रहे हैं। हालांकि लोग पहले के मुकाबले जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव के अनुसार संक्रमण दर घटती-बढ़ती रहती है। जाहिर है जांच बढ़ेगी तो मरीज भी बढ़ेंगे, लेकिन हालत चिंताजनक नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। लोगों को सावधानी और एहतियात बरतने की जरूरत है। लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक किसी ने कोरोना रोधी टीका नहीं लगवाया है तो वह टीका लगवा लें। उन्होंने बताया कि जिले अब तक में 53,80,220 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 27 लाख से अधिक लोगों को पहला टीका लगाया गया है। इनमें एक लाख से ज्यादा स्कूली बच्चे हैं। 24 लाख से अधिक को दूसरा टीका लगाया गया है। दो लाख से अधिक लोगों को एहतियाती खुराक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

आठ दिनों में यह रही संक्रमण दर
दिन संक्रमण दर
एक जून 4.48 फीसदी
दो 4.38
तीन 4.07
चार 3.41
पांच 3.48
छह 3.33
सात 4.13
आठ 4.55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed